इस दिन 6 घंटों के लिए बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट, जानें क्यों?
Gyanendra Tiwari
19 Apr 2025
बंद रहेगा एयरपोर्ट
8 मई को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट का संचलान बाधित रहेगा.
MIAL ने की घोषणा
प्राइवेट ऑपरेटर MIAL ने घोषणा की मानसून सीजन में रनवे का काम किया जाएगा.
8 मई को 8 घंटे नहीं होगा उड़ानों का संचालन
MIAL की घोषणा के अनुसार 8 मई को 8 घंटों के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में 6 घंटे के लिए कोई भी फ्लाइ की न तो लैंडिंग होगी और न ही कोई विमान उड़ान भरेगा.
MIAL ने जारी की थी नोटिस
मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने 6 महीने पहले ही इस संबंध में नोटिस जारी की थी.
समय के अनुसार उड़ानों को करना पड़ेगा शेड्यूल
नोटिस के अनुसार सभी विमानन कंपनियों को अपने उड़ानों को शेड्यूल करना पड़ेगा.
मानसून सीजन से पहले के मेंटनेंस कार्य का हिस्सा
रनवे के मेंटेनेंस का यह काम प्री मानसून सीजन से पहले के मेंटनेंस कार्य का हिस्सा है. इसके जरिए दोनों रनवे 09/27 और 14/32 रनवे 8 मई को 11 बजे से लेकर शाम पांच तक बंद रहेगा.
मेंटेनेंस का कार्य करना जरूर
MIAL ने कहा कि रनवे का मेंटेनेंस करना सुरक्षा के दृष्टिकोण के हिसाब से बहुत ही जरूरी है.
विशेषज्ञ करेंगे रनवे का निरीक्षण
रनवे के मेंटनेंस के दौरान विशेषज्ञ रनवे की सतह का पूरी तरह से निरीक्षण करेंगे ताकि किसी भी तरह की टूट-फूट के संकेत न मिलें.
उपाय किए जाएंगे लागू
आगामी मानसून के मौसम में जलभराव के जोखिम को कम करने, सुरक्षित लैंडिंग और टेक-ऑफ सुनिश्चित करने के लिए निवारक उपाय भी लागू किए जाएंगे.