31 मार्च लास्ट डेट, नहीं जमा किया पैसा तो बंद हो जाएगा आपका ये खाता


Sagar Bhardwaj
04 Mar 2024

वित्त वर्ष 2023-24 का आखिरी महीना

    वित्त वर्ष 2023-24 का आखिरी महीना यानी मार्च शुरू हो गया है.

निपटाने होंगे कई काम

    इस महीने आपको फाइनेंस से जुड़े जरूरी काम निपटाने होंगे.

जमा कर दें किस्त

    पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) जैसे खातों को एक्टिव रखने के लिए आपको 31 मार्च तक किस्त जमा करनी होगी.

...तो हो जाएगा खाता बंद

    ऐसा न करने पर आपके PPF और SSY अकाउंट बंद हो सकते हैं.

भरना पड़ेगा जुर्माना

    इसके बाद इन्हें दोबारा एक्टिव करने के लिए आपको जुर्माना देना होगा.

न्यूनतम कितना जमा करना होगा

    PPF खाते को एक्टिव रखने के लिए आपको एक वित्त वर्ष में अपने खाते में न्यूनतम 500 रुपए जमा करने होते हैं.

SSY में कितना जमा करना होगा

    वहीं सुकन्या समृद्धि योजना के खाते को एक्टिव रखने के लिए आपको एक वित्त वर्ष में न्यूनतम 250 रुपए जमा करने होते हैं.

कितना जुर्माना

    वहीं खाता बंद होने पर खाता एक्टिव करने के लिए आपको हर साल के हिसाब से 50 रुपए का जुर्माना देना होगा.

More Stories