इस गोल्ड स्कीम में किया होता निवेश तो चमक जाती किस्मत


Sagar Bhardwaj
20 Apr 2024

आसमान छूते सोने के दाम

    सोने की कीमतों में इस समय आग लगी हुई है.

क्या है 10 ग्राम सोने की कीमत

    इस समय सोना 72,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है

आम आदमी परेशान

    सोने की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी से आम आदमी के लिए सोना खरीदना बेहद मुश्किल हो गया है.

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के निवेशकों की हुई चांदी

    हालांकि जिन लोगों ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में निवेश किया होगा, उनकी फिलहाल चांदी हो रही है.

मुनाफावसूली की मची होड़

    SGB के कुछ निवेशक सोने की इस तेजी में मुनाफावसूली में लग गए हैं.

22.43 करोड़ के SGB बिके

    15 अप्रैल को 22.43 करोड़ रुपए के सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की बिक्री हुई.

क्या है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड

    सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड एक सरकारी बॉन्ड है, जिसे आरबीआई की तरफ से जारी किया जाता है.

कितना कर सकते हैं निवेश

    आप 1 ग्राम से लेकर अधिकतम 4 किलोग्राम तक का बॉन्ड खरीद सकते हैं. वहीं कोई संस्था या कोई ट्रस्ट अधिकतम 20 किलो सोने में निवेश कर सकता है.

मैच्योरिटी पीरियड 8 साल

    इस स्कीम में 8 साल के लिए निवेश करना होता है. अगर आप मैच्योरिटी पीरियड पूरा करते हैं तो आपको इससे होने वाली कमाई पर कोई टैक्स नहीं देना होगा.

5 साल के बाद भी निकाल सकते हैं पैसा

    आप चाहें तो 5 साल के बाद भी बॉन्ड को कैश करा सकते हैं हालांकि ऐसा करने पर आपको इससे होने वाले प्रॉफिट पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स देना होगा.

More Stories