मालामाल कर गए इन 5 कंपनियों के शेयर, सेंसेक्स पहली बार 74000 पार
India Daily Live
06 Mar 2024
पहली बार 74000 पार
सेंसेक्स बुधवार को पहली बार 74000 अंक के पार पहुंच गया. बाजार ने आखिरी घंटे में कमबैक किया है.
निफ्टी ने भी तोड़ा रिकॉर्ड
बाजार का दूसरा प्रमुख इंडेक्ट निफ्टी भी 100 अंकों से ज्यादा का आंकड़ा छूते हुए 118 अंक पर जाकर बंद हुआ.
ओपनिंग रही कमजोर
ग्लोबल कारणों से दूसरे दिन भी डोमेस्टिक शेयर मार्केट की ओपनिंग कमजोर रही थी. बीएसई सेंसेक्स 89 अंकों की गिरावट के साथ 73587 के लेवल पर खुला था.
इतने पर खुली निफ्टी
एनएसई का बेंचमार्क निफ्टी 50 से 28 अंकों के नुकसान के साथ 22327 पर खुली. दलाल स्ट्रीट मंगलवार को लाल निशान पर बंद हुआ था.
इनके 5 कंपनियों के शेयर्स में दिखा उछाल
इस दौरान बजाज ऑटो में 3.43%, कोटक महिंद्रा बैंक में 2.56%, भारती एयरटेल 2.37%, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस में 2.17% और एक्सिस बैंक के शेयर प्राइस में 2.11% की तेजी देखने का मिली.
इनके प्राइस में आई कमी
इस दौरान अडाणी इंटरप्राइजेज में 2.18%, एनटीपीसी में 1.88%, अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.83%, BPCL में 1.33% और ONGC में 1.15% की गिरावट दर्ज की गई.
इनमें भी दिखाई दी तेजी
बीएसई में लिस्टेड एक्सिस बैंक, सनफार्मा, एचसीएल टेक के भी शेयर उछाल पर रहे.
टाटा केमिकल्स ने भी मारी बाजी
इसके साथ ही टाटा केमिकल्स ने 11 प्रतिशत तो मैक्स हेल्थकेयर ने 4 और पिडीलाइट इंडस्ट्री ने 4.8 प्रतिशत का उछाल प्राप्त किया है.
इन्होंने भी किया कमाल
इसके साथ महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक के शेयर्स में भी तेजी दर्ज की गई.