राम मंदिर की वजह से ये शेयर मचा रहे हैं तहलका, निवेशकों की हो रही मोटी कमाई


Gyanendra Tiwari
13 Jan 2024

प्राण प्रतिष्ठा

    22 जनवरी को प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है. पूरा देश राममय हो गया है.

शेयर बाजार

    राम मंदिर के उद्घाटन से पहले ही शेयर बाजार में कुछ कंपनियों के शेयरों ने तहलका मचा रखा है.

प्रवेग के शेयरों में तेजी

    टूरिस्ट प्लेस पर लग्जरी टेंट मुहैया कराने वाली कंपनी प्रवेग लिमिटेड के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है. इस हफ्ते इस कंपनियों के शेयर में 50 फीसदी तक उछाल देखा गया है. शुक्रवार को इस कंपनी के शेयर 1,129.85 रुपये पर बंद हुए. है.

जेनेसिस इंटरनेशनल

    इस कंपनी का काम किसी भी शहर का 2 डी और 3 डी में मैप बनाना. अयोध्या नगरी का मैप यही कंपनी बना रही है. प्राण प्रतिष्ठा से पहले इसके शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. शुक्रवार को इस कंपनी के शेयर 498 रुपये में बंद हुए थे.

IRCTC के शेयरों में तेजी

    IRCTC के शेयरों में काफी तेजी देखने को मिली रही है. पिछले एक महीने में इसके शेयरों में 23 फीसदी का उछाल देखने को मिला है. शुक्रवार को इस कंपनी के शेयर 950 रुपये में बंद हुए थे.

इंडियन होटल्स

    टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स के शेयरों में उछाल देखने को मिला है. बीते एक महीने में कंपनी के शेयरों में 23 फीसदी की तेजी देखी गई है. शुक्रवार को इसके शेयर 461 रुपये में बंद हुए थे.

इंडिगो

    प्राण प्रतिष्ठा से पहले इंडिगो एयरलाइन के शेयरों में भी उछाल देखा गया है. शुक्रवार को इसके शेयर 3,070.20 रुपये में बंद हुए थे.

More Stories