रिटायरमेंट पर 1 करोड़ मिल जाएं तो क्या बेहतर जिंदगी जी पाएंगे आप, समझें पूरा गणित
India Daily Live
30 Aug 2024
क्या 1 करोड़ पर्याप्त
अगर आप आज रिटायर होते हैं और आपके खाते में 1 करोड़ रुपए हैं तो शायद आप आसानी से अपनी पूरी जिंदगी व्यतीत कर सकते हैं.
10, 20 साल बाद होगी मुश्किल
लेकिन यदि आप 10,20 या 30 सालों बाद 1 करोड़ की राशि के साथ रिटायर हो रहे हैं तो आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.
इन्फ्लेशन घटा देती है पैसे की कीमत
इन्फ्लेशन समय के साथ आपके पैसे की कीमत घटा देती है और ऐसे में इस राशि के साथ जीना आपके लिए बेहद मुश्किल हो सकता है.
उदाहरण
उदाहरण के तौर पर अगर कोई कार आज 10 लाख रुपये की है तो आने वाले 15 सालों में इसकी कीमत बहुत ज्यादा हो जाएगी.
10 सालों बाद 1 करोड़ की कीमत क्या होगी
6% की महंगाई दर से 1 करोड़ की कीमत आने वाले 10 सालों में घटकर 55.84 लाख रह जाएगी.
20 सालों बाद 1 करोड़ की कीमत क्या होगी
इसी महंगाई दर से 20 सालों में 1 करोड़ 31.18 लाख रह जाएंगे.
30 सालों बाद 1 करोड़ की कीमत क्या होगी?
वहीं 30 सालों में यही 1 करोड़ घटकर 17.41 लाख रह जाएंगे.
महंगाई से ज्यादा हो रिटर्न की दर
अगर आपका सालाना रिटर्न महंगाई के प्रतिशत से ज्यादा है तभी आपके निवेश के मायने हैं.
तो जीरो प्रतिशत रिटर्न
अगर महंगाई सालाना 6% है और आपको अपने निवेश पर भी 6% का ही रिटर्न मिल रहा है तो आप जीरो प्रतिशत रिटर्न कमा रहे हैं.
सावधानी से करें निवेश
इसलिए किसी भी स्कीम में निवेश करने से पहले महंगाई और रिटर्न की तुलना जरूर कर लें