लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कितने पैसे हैं जरूरी?


Sagar Bhardwaj
12 Apr 2024

वित्त मंत्री के पास कितना पैसा

    PMO की वेबसाइट पर दिए गए 2022-23 के उनके हलफनामे के मुताबिक, उनके पास करीब 2.57 करोड़ रुपयों की चल-अचल संपत्ति है.

चुनाव लड़ने के लिए कितना पैसा चाहिए

    ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर चुनाव लड़ने के लिए कितने पैसों की जरूरत पड़ती है?

खर्चे की सीमा तय

    चुनावों में कोई भी प्रत्याशी कितना पैसा खर्च कर सकता है कानूनी रूप से इसकी सीमा तय है.

2024 लोकसभा चुनाव में खर्च कर सकते हैं 95 लाख

    2024 के लोकसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने प्रति प्रत्याशी 95 लाख रुपए की सीमा तय की है

हकीकत इससे कोसों दूर

    लेकिन हकीकत ये है कि भारत में प्रत्याशी तय सीमा से काफी अधिक पैसा चुनाव लड़ने पर खर्च करते हैं.

हो सकता है दुनिया का सबसे महंगा चुनाव

    अमेरिकी मैग्जीन 'द इकोनॉमिस्ट' की रिपोर्ट के अनुसार, 2024 का लोकसभा चुनाव दुनिया का सबसे महंगा चुनाव हो सकता है.

10 अरब डॉलर के खर्चे का अनुमान

    रिपोर्ट में इस लोकसभा चुनाव में कम से कम 10 अरब डॉलर यानी 83 हजार करोड़ रुपए के खर्चे का अनुमान है.

हर सीट पर 153 करोड़ का खर्चा

    भारत में लोकसभा की 543 सीटें हैं. यानी हर सीट पर कम से कम 153 करोड़ का खर्चा.

2019 में कितने करोड़ खर्च

    सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज के मुताबिक, 2019 में 55-60,000 करोड़ रुपए खर्च हुए थे.

More Stories