कैसे बढ़ते और घटते हैं शेयरों के दाम? जान लिया तो बन जाएंगे करोड़पति
Gyanendra Tiwari
05 Jan 2024
शेयर मार्केट
शेयर मार्केट नाम तो सुना ही होगा. स्टॉक मार्केट के अंतर्गत आने वाला एक ऐसा बाजार जहां कंपनियों के हिस्सेदारी खरीदी और बेची जाती है. शेयर मार्केट को जिसने समझ लिया उसे अमीर बनने से कोई नहीं रोक सकता है.
कंपनी के शेयर
अगर आपने ये समझ लिया कि कैसे किसी कंपनी के शेयर घटते और बढ़ते हैं तो आपको भी अमीर बनने से कोई नहीं रोक सकता है.
IPO
जब भी कोई कंपनी अपना IPO लेकर आती है यानी वो बाजार से पैसा उठाना चाह रही है. और अब वो प्राइवेट नहीं पब्लिक सेक्टर की कंपनी हो गई. यानी उसमें आम लोगों का पैसा लगा है.
खेल की शुरुआत
अब खेल की शुरुआत यहीं से शुरू होती है. मान लीजिए कोई कंपनी शेयर मार्केट में आई. मार्केट में आने से पहले उसकी खूब हाइप बनी थी. लेकिन जैसे ही वह लिस्ट हुई उसके शेयर धड़ाम से गिर गए. यानी जिसने भी पैसा लगाया उसका पैसा डूब गया. वो घाटे में चला गया.
दाम तेजी से बढ़ेंगे
मान लीजिए वहीं दूसरी कंपनी के शेयरों के दाम तेजी से बढ़ेंगे. और जिसने भी उसके शेयर खरीदे थे उसे फायदा हो गया.
डिमांड एंड सप्लाई का खेल
यानी शेयर मार्केट में भी डिमांड एंड सप्लाई का खेल चलता है. अगर खरीदारों की संख्या ज्यादा है. इसका मतलब उस शेयर की डिमांड है और वो महंगा हो जाएगा. वहीं, अगर बेचने वालों की संख्या ज्यादा है. इसका मतलब उस कंपनी के शेयरों के दाम घटने वाले हैं.
कंपनी की परफार्मेंस
डिमांड और सप्लाई का खेल कंपनी की परफार्मेंस पर निर्धारित करता है. अगर कंपनी ने अपने शेयर होल्डर्स का विश्वास जीत रखा है. वह अपने निवेशकों को यह विश्वास दिलाने में सफल रही कि कंपनी ग्रोथ कर रही है.
शेयरों में आएगी तेजी
निवेशक शेयर नहीं बेच रहे हैं और नए खरीदार शेयर खरीदना चाहते हैं तो समझ जाइए कि आने वाले समय में कंपनी के शेयरों के दाम में इजाफा होने वाला है.