इस कंपनी को NHAI से मिला 800 करोड़ का ऑर्डर, सोमवार को शेयर भरेंगे रफ्तार!
Sagar Bhardwaj
10 Mar 2024
HG Infra Engineering
कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग को NHAI से एक बड़ा ऑर्डर मिला है.
आंध्र प्रदेश में बनाएगी 2 हाइवे
जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने NHAI के आंध्र प्रदेश में हाईवे प्रोजेक्ट्स की एक Bid जीती है.
800 करोड़ का ऑर्डर
कंपनी को मिले इस ऑर्डर की कीमत 800 करोड़ से ज्यादा है.
जनवरी में मिला था 700 करोड़ का ऑर्डर
इससे पहले कंपनी ने जनवरी में ही 700 करोड़ से ज्यादा का एक रेलवे प्रोजेक्ट हासिल किया था.
दो हाइवे बनाने का प्रोजेक्ट
मिले प्रोजेक्ट के तहत कंपनी को दो हाइवे बनाने हैं, जिसमें एक हाईवे तमिलनाडु-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर और दूसरा आंध्रप्रदेश में NH-1 पर 6 लेन का हाईवे है.
शेयर का भाव
पिछले ट्रेडिंग सेशन में कंपनी का शेयर प्राइज 0.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 909 रुपए पर बंद हुआ था.
सालभर में 19 फीसदी का रिटर्न
पिछले एक साल में कंपनी ने 19 फीसदी का रिटर्न दिया है.वहीं तीन महीने में यह स्टॉक 7 फीसदी और एक महीने में 2 फीसदी गिरा है.
Disclaimer
यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.