इस कंपनी ने किया 100 रुपए का बंपर डिविडेंड देने का ऐलान, ये है Record Date
Sagar Bhardwaj
10 Feb 2024
तिमाही नतीजों का ऐलान
हीरो मोटोकॉर्प कंपनी ने अपने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है
निवेशकों को मिलेंगे दो डिविडेंड
इसी के साथ कंपनी ने अपने निवेशकों को एक साथ दो डिविडेंड देने का ऐलान किया है.
स्पेशल और अंतरिम डिविडेंड
कंपनी 25 रुपए प्रति शेयर का स्पेशल और 75 रुपए प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड देगी.
कुल 100 रुपए का डिविडेंड
यानी कुल मिलाकर कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 100 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया है.
रिकॉर्ड डेट
कंपनी ने इसके लिए रिकॉर्ड डेट 21 फरवरी 2024 रखी है.
क्या होती है रिकॉर्ड डेट
डिविडेंड पाने के लिए इस तारीख तक निवेशक के डीमैट अकाउंट में उस कंपनी का शेयर होना जरूरी है, वरना डिविडेंड नहीं मिलेगा.
कब होगा पेमेंट
कंपनी अगले महीने 9 मार्च तक डिविडेंड का भुगतान करेगी.
कैसे रहे नतीजे
वित्त वर्ष 2024 की दिसंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 51 फीसदी बढ़कर 1,073 करोड़ रुपए पहुंच गया है.