Gold Price Today: वेडिंग सीजन में डबल खुशखबरी! जानें कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी
Purushottam Kumar
13 Mar 2024
एक साथ लुढ़का सोना और चांदी
सोने-चांदी की कीमत में जारी रफ्तार पर ब्रेक लगता दिख रहा है. बुधवार को सोने और चांदी की कीमत में एक साथ गिरावट आने से खरीदारों ने राहत की थोड़ी सांस ली है.
लगातार दूसरे दिन लुढ़का सोना
महंगाई के मोर्चे पर सोना खरीदारों के लिए बुधवार का दिन भी राहत भरा रहा. लगातार दूसरे दिन बुधवार को 24 कैरेट सोना 231 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 65,335 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.
मंगलवार को भी सोना हुआ था सस्ता
इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाने के बाद मंगलवार को भी सोना सस्ता हुआ था. मंगलवार को सोना 80 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 65,566 रुपये से स्तर पर बंद हुआ था.
चांदी 72,500 रुपये प्रति किलो के नीचे
लंबे अरसे बाद बुधवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई. बुधवार को चांदी 206 रुपये प्रति किलो की दर से लुढ़कर 72,469 रुपये के स्तर पर बंद हुई.
मंगलवार को महंगी हुई थी चांदी
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को चांदी 128 रु. तेजी के साथ 72,675 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी.
24 Carat Gold Rate
24 कैरेट यानी 99.9 % शुद्ध सोना 231 रु. सस्ता होकर 65,335 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.
23 Carat Gold Rate
23 कैरेट यानी 95.8 % शुद्ध गोल्ड 230 रु. नरमी के साथ 65,073 रुपये के स्तर पर क्लोज हुआ.
22 Carat Gold Rate
22 कैरेट यानी 91.7 % प्योर गोल्ड 212 रु. गिरकर 59,847 रुपये के स्तर पर रहा.
18 Carat Gold Rate
18 कैरेट यानी 75.0 % शुद्ध सोना 174 रु. की गिरावट के साथ 49,001 रुपये के स्तर पर रहा.
14 Carat Gold Rate
14 कैरेट यानी 58.3 % शुद्ध सोना 135 रु. की कमजोर होकर 38,221 रुपये के स्तर पर रहा.