Gold Price Today: सोने की रफ्तार पर लगा ब्रेक, हुआ सस्ता, जानें लेटेस्ट रेट्स


India Daily Live
12 Mar 2024

ऑल टाइम हाई पर सोना

    लग्न के सीजन में सोने-चांदी के दाम लगातार सातवें आसमान पर है. हालांकि मंगलवार को सोना सस्ता हुआ जबकि चांदी की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई.

मंगलवार को सस्ता हुआ सोना

    इस कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन सोना ने खरीदारों को महंगाई के मोर्चे पर थोड़ी राहत मिली. मंगलवार को 24 कैरेट सोना 80 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 65,566 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.

सोमवार को सोने ने बनाया था महंगाई का रिकॉर्ड

    इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सोना 691 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 65,646 रुपये से स्तर पर बंद हुआ था. जो सोने का अब तक का सबसे उच्चतम कीमत है.

चांदी 72,600 रुपये प्रति किलो के पार

    मंगलवार को सोने के उलट चांदी की कीमत में उछाल दर्ज की गई. आज चांदी 128 रुपये प्रति किलो की मजबूती के साथ 72,675 रुपये के स्तर पर बंद हुई.

सोमवार को भी महंगी हुई चांदी

    इससे पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी 282 रु. तेजी के साथ 72,547 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी.

24 Carat Gold Rate

    24 कैरेट यानी 99.9 % शुद्ध सोना 80 रु. सस्ता होकर 65,566 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.

23 Carat Gold Rate

    23 कैरेट यानी 95.8 % शुद्ध गोल्ड 80 रु. नरमी के साथ 65,303 रुपये के स्तर पर क्लोज हुआ.

22 Carat Gold Rate

    22 कैरेट यानी 91.7 % प्योर गोल्ड 73 रु. गिरकर 60,059 रुपये के स्तर पर रहा.

18 Carat Gold Rate

    18 कैरेट यानी 75.0 % शुद्ध सोना 60 रु. की गिरावट के साथ 49,175 रुपये के स्तर पर रहा.

14 Carat Gold Rate

    14 कैरेट यानी 58.3 % शुद्ध सोना 47 रु. की कमजोर होकर 38,356 रुपये के स्तर पर रहा.

More Stories