Gold Price Today: इतिहास में सोना सबसे महंगा आज, कीमत उड़ा देगा होश
India Daily Live
11 Mar 2024
ऑल टाइम हाई पर सोना
शादी-ब्याह समेत तमाम तरह के लग्न के सीजन में सोने-चांदी के दाम लगातार सातवें आसमान पर है. सोमवार को सोने और चांदी की कीमत में एक बार फिर बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई.
सोना ने तोड़े महंगाई के अबतक के सारे रिकार्ड
इस कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोना ने एक बार फिर महंगाई का ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया. 24 कैरेट सोना 691 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 65,646 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.
गुरुवार को भी सोने ने बनाया था महंगाई का रिकॉर्ड
इससे पहले पिछले कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन गुरुवार को सोना 462 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 64,955 रुपये से स्तर पर बंद हुआ था.
चांदी 72,500 रुपये प्रति किलो के पार
सोमवार को सोने के साथ चांदी की कीमत में भी उछाल दर्ज की गई. आज चांदी 282 रुपये प्रति किलो की मजबूती के साथ 72,547 रुपये के स्तर पर बंद हुई.
गुरुवार को भी महंगी हुई चांदी
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी 555 रु. तेजी के साथ 72,265 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी.
24 Carat Gold Rate
24 कैरेट यानी 99.9 % शुद्ध सोना 691 रु. महंगा होकर 65,646 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.
23 Carat Gold Rate
23 कैरेट यानी 95.8 % शुद्ध गोल्ड 688 रु. तेजी के साथ 65,383 रुपये के स्तर पर क्लोज हुआ.
22 Carat Gold Rate
22 कैरेट यानी 91.7 % प्योर गोल्ड 633 रु. उछलकर 60,132 रुपये के स्तर पर रहा.
18 Carat Gold Rate
18 कैरेट यानी 75.0 % शुद्ध सोना 519 रु. की मजबूती के साथ 49,235 रुपये के स्तर पर रहा.
14 Carat Gold Rate
14 कैरेट यानी 58.3 % शुद्ध सोना 404 रु. की उछाल के साथ 38,403 रुपये के स्तर पर रहा.