36,421 रुपये में खरीदें 10 ग्राम 14 Carat Gold, जानें सर्राफा बाजार का हाल
India Daily Live
21 Feb 2024
बुधवार को भी सर्राफा बाजार में हलचल
सर्राफा बाजार में बुधवार को भी सोने और चांदी की कीमत में हलचल का दौर जारी रहा. बुधवार को सोना जहां महंगा हुआ, वहीं चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई.
62,258 रुपये के स्तर पर सोना
बुधवार को 24 कैरेट सोना 119 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 62,258 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.
मंगलवार को भी उछला था सोना
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को भी सोना महंगा हुआ था. मंगलवार को सोना 122 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 62,139 रुपये से स्तर पर बंद हुआ था.
70,708 रुपये प्रति किलो चांदी
बुधवार को सोने के उलट चांदी कीमत में गिरावट दर्ज की गई. बुधवार को चांदी 190 रुपये प्रति किलो की नरमी के साथ 70,708 रुपये के स्तर पर बंद हुई.
मंगलवार को भी चांदी की चमक हुई थी फिकी
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को भी चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई थी. मंगलवार को चांदी 402 रु.की नरमी के साथ 70,898 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी.
24 Carat Gold Rate
24 कैरेट यानी 99.9 % शुद्ध सोना 119 रु. महंगा होकर 62,258 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.
23 Carat Gold Rate
23 कैरेट यानी 95.8 % शुद्ध गोल्ड 119 रु. तेजी के साथ 62,009 रुपये के स्तर पर क्लोज हुआ.
22 Carat Gold Rate
22 कैरेट यानी 91.7 % प्योर गोल्ड 109 रु. उछलकर 57,028 रुपये के स्तर पर रहा.
18 Carat Gold Rate
18 कैरेट यानी 75.0 % शुद्ध सोना 90 रु. की मजबूती के साथ 46,694 रुपये के स्तर पर रहा.
14 Carat Gold Rate
14 कैरेट यानी 58.3 % शुद्ध सोना 70 रु. की उछाल के साथ 36,421 रुपये के स्तर पर रहा.