Gold Price Today: फिर उछला सोना, चांदी भी महंगी हुई, जानें ताजा रेट


Mohit Tiwari
20 Dec 2023

लगातार दूसरे दिन दर्ज की गई तेजी

    सोना और चांदी के खरीदारों के लिए जरूरी खबर है. इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन भी सोने और चांदी की कीमत में तेजी दर्ज. यह लगातार दूसरा दिन है जब सोने और चांदी की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

उच्चतम भाव से इतना है सस्ता

    फिलहाल सोना अपने उच्चतम भाव से करीब 99 रु. प्रति 10 ग्राम और चांदी 3,192 रु. प्रति किलो ग्राम सस्ता होकर बिक रही है.

बुधवार को यह रहा रेट

    बुधवार को सोना 218 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा होकर 62,302 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ.

मंगलवार को भी बढ़े थे रेट

    इससे पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सोना 182 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ 62,084 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था.

चांदी के दामों में भी आई तेजी

    बुधवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी दर्ज की गई. बुधवार को चांदी 90 रुपये महंगी होकर 73,42 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई.

मंगलवार को चांदी के बढ़े रेट

    इससे पहले मंगलवार को चांदी 64 रु. मजबूती के साथ 73,652 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी.

24 कैरेट का यह है रेट

    24 कैरेट यानी 99.9 % शुद्ध सोना 218 रु. महंगा होकर 62,302 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.

23 कैरेट का यह है रेट

    23 कैरेट यानी 95.8 % शुद्ध गोल्ड 216 रु. तेजी के साथ 62,052 रुपये के स्तर पर क्लोज हुआ.

22 कैरेट का यह रहा मूल्य

    22 कैरेट यानी 91.7 % प्योर गोल्ड 201 रु. उछलकर 57,069 रुपये के स्तर पर रहा.

इस रेट का रहा 18 कैरेट

    18 कैरेट यानी 75.0 % शुद्ध सोना 164 रु. की मजबूती के साथ 46,727 रुपये के स्तर पर रहा.

14 कैरेट का है ये रेट

    14 कैरेट यानी 58.3 % शुद्ध सोना 128 रु. की उछाल के साथ 36,447 रुपये के स्तर पर रहा.

More Stories