फ्रांस का पासपोर्ट सबसे ताकतवर, जानें किस नंबर पर भारत और पाकिस्तान
Sagar Bhardwaj
19 Feb 2024
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 जारी
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स का 2024 का एडिशन जारी हो चुका है.
क्या है यह इंडेक्स
बता दें कि यह इंडेक्स पासपोर्ट की ताकत के आधार पर देशों का आकलन करता है.
फ्रांस का पासपोर्ट सबसे ताकतवर
इस इंडेक्स में फ्रांस के पासपोर्ट को पहला स्थान मिला है. फ्रांस के पासपोर्ट पर आप 194 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं.
पासपोर्ट का मजबूत होना क्या बताता है
किसी देश की पासपोर्ट मजबूती से पता चलता है कि वो देश एक सॉफ्ट पावर के तौर पर विश्व में कितना प्रभावशाली है.
इन देशों को मिला पहला स्थान
फ्रांस के साथ जर्मनी, इटली, जापान, सिंगापुर और स्पेन ने इस इंडेक्स में पहला स्थान हासिल किया है.
भारत की रैंकिंग गिरी
हालांकि इस साल इस इंडेक्स में भारत की रैंकिंग में गिरावट आई है.
85वें नंबर पर भारत
बिना वीजा के एंट्री वाले देशों में वृद्धि होने के बावजूद इस इंडेक्स में भारत की रैंकिंग घटकर 85 हो गई है.
कौन से नंबर पर पाकिस्तान
वहीं पाकिस्तान को इस इंडेक्स में 106वां स्थान मिला है.
6ठे स्थान पर अमेरिका
दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका इस इडेक्स में 6ठें स्थान है.
चीन को मिला 64वां स्थान
वहीं चीन के पासपोर्ट को इस इंडेक्स में 64वां स्थान मिला है.