दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू, जानें ऑनलाइन कैसे करें अप्लाई


Princy Sharma
29 Apr 2025

योजना की शुरुआत

    अब दिल्ली में 70 साल से ज्यादा उम्र वाले बुज़ुर्गों के लिए 'आयुष्मान वय वंदन योजना' लागू हो गई है. इसकी शुरुआत 28 अप्रैल से हुई है.

10 लाख रुपये तक की मदद

    इस योजना के तहत बुजुर्गों को हर साल 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा, जिसमें 5 लाख केंद्र सरकार और 5 लाख दिल्ली सरकार देगी.

बिना किसी शर्त होगा इलाज

    70 साल से ऊपर किसी भी नागरिक को इलाज के लिए कोई दस्तावेज या आय प्रमाण नहीं देना होगा. अमीर-गरीब सभी बुजुर्गों को इसका लाभ मिलेगा.

दिल्ली में रजिस्ट्रेशन शुरू

    दिल्ली सरकार ने योजना के तहत रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं. कार्ड भी बांटे जा रहे हैं.

कैसे करें अप्लाई?

    ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए सबसे पहले [https://pmjay.gov.in/](https://pmjay.gov.in/) पर जाएं. फिर ‘Am I Eligible’ पर क्लिक करें .

आधार या राशन कार्ड

    इसके बाद मोबाइल नंबर, कैप्चा डालें और OTP से लॉगिन करें. फिर आधार या राशन कार्ड से पात्रता जांचें. अंत में पात्र होने पर आयुष्मान कार्ड बनवाएं.

ऑफलाइन अप्लाई कैसे करें

    जन सेवा केंद्र, ग्राम पंचायत, अस्पताल में मौजूद आयुष्मान मित्र या आशा वर्कर से भी कार्ड बनवाया जा सकता है.

किस अस्पताल में मिलेगा इलाज

    देशभर के सरकारी और पैनल में शामिल निजी अस्पतालों में इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है.

कौन-कौन सी बीमारियों का इलाज

    इस योजना में कैंसर, किडनी, हार्ट, ऑपरेशन, आईसीयू जैसे बड़े इलाज शामिल हैं जो पूरी तरह से फ्री हैं.

More Stories