Buzzing Stocks: आज नए साल पर इन 6 शेयरों में देखने को मिल सकता है दमदार एक्शन
Sagar Bhardwaj
01 Jan 2024
Innova Captab
केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड ने इस फार्मा कंपनी में 474.41 प्रति शेयर के भाव से 9 लाख इक्विटी शेयर खरीदे हैं. इसके अलवा इन्वेस्को म्यूचुअल फंड ने भी लिस्टिंग वाले दिन 452.1 रुपए के भाव पर 6 लाख शेयर खरीदे हैं.
Dr Reddy's Laboratories
स्टेप-डाउन सब्सिडियरी कंपनी डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, इंक ने इज़राइल स्थित डेवलपमेंट स्टेज बायोटेक्नोलॉजी कंपनी एडिटी थेरेप्यूटिक्स के 10,14,442 पसंदीदा ए-1 शेयरों का अधिग्रहण किया है.
HDFC Bank
बैंक के इंटरनल ऑडिट के वर्तमान प्रमुख वी. चक्रपाणि 31 दिसंबर, 2023 को रिटायर हो गए. बैंक ने अब सुकेतु कपाड़िया को बैंक का नया इंटरनल ऑडिट नियुक्त किया है. वह 1 अप्रैल 2024 से पद संभाल सकते हैं.
SRF
कंपनी ने कहा है कि 317 करोड़ रुपये की लागत से फ्लोरोकार्बन रेफ्रिजरेंट गैस कैपेसिटी एक्सपेंशन प्रोजेक्ट (HFC) 30 दिसंबर को शुरू किया गया है.
PVR INOX
निप्पॉन लाइफ इंडिया ने PVR INOX में 2 लाख इक्विटी शेयर खरीदे हैं. इस तरह कंपनी की हिस्सेदारी 7.33 से बढ़ाकर 7.54 प्रतिशत हो गई है.
Azad Engineering
PCA Securities Investment Trust Co. Ltd, A/C PCA India Equity Fund ने कंपनी में 703.4 रुपए प्रति शेयर पर 3,39,902 इक्विटी शेयर खरीदे हैं.