आज के 5 दमदार शेयर, बाजार खुलते ही कमाई शुरू!
Sagar Bhardwaj
23 Feb 2024
गुरुवार को दिखी शानदार रिकवरी
घरेलू मैक्रो संकेतों में सुधार और वैश्विक सकारात्मक संकेतों के चलते गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली.
आज के 5 दमदार शेयर
ऐसे में आज हम आपको ऐसे चुनिंदा शेयरों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें आज खबरों के दम पर दमदार रैली देखने को मिल सकती है.
Eureka Forbes
Eureka Forbes Ltd के प्रमोटर एडवेंट इंटरनेशनल ने गुरुवार को कंपनी में खुले बाजार में 10% हिस्सेदारी बेची है. प्रमोटर ने कंपनी के 979 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं.
Angle One
एंजेल वन शेयरों का तरजीही निर्गम, QIP और अन्य माध्यमों से 2000 करोड़ जुटाएगी.
Bandhan Bank
बैंक के बोर्ड ने 22 फरवरी से बैंक के सीएफओ के रूप में राजीव मंत्री की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है.
Bharat Forge
कंपनी ने अपने पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी भारत फोर्ज ग्लोबल होल्डिंग में GmbH (BFGH) में 133 करोड़ रुपए का निवेश किया है.
Vodafone Idea
कंपनी का बोर्ड इक्विटी रूट के जरिए फंड जुटाने के विकल्पों का आकलन करने के लिए 27 फरवरी को फिर से बैठक करेगा.
Disclaimer
यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए लिखा गया है. किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.