Buzzing Stocks: रिकॉर्ड हाई पर मार्केट, खबरों के दम पर आज इन शेयरों में बन सकता है पैसा
Sagar Bhardwaj
28 Dec 2023
Tata Power Company
टाटा समूह की कंपनी ने एक शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं और एक परियोजना विशेष प्रयोजन वाहन, बीकानेर III नीमराना II ट्रांसमिशन में 100 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी हासिल की है. कंपनी ने 18.6 करोड़ में ये शेयर खरीदे हैं.
LIC
एस. सुंदर कृष्णन को 27 दिसंबर से कंपनी का चीफ रिस्क ऑफिसर नियुक्त किया गया है. वे प्रताप चन्द्र पाइकराय की जगह लेंगे.
Azad Engineering
एयरोस्पेस घटक और टरबाइन विनिर्माण कंपनी 28 दिसंबर को शेयर बाजारों में अपने इक्विटी शेयर सूचीबद्ध करेगी. फाइनल इश्यू प्राइज 524 रुपए प्रति शेयर रखा गया है.
IIFL Finance
FIH Mauritius Investment ने 16 जून और 22 दिसंबर को कंपनी में खुले बाजार में लेनदेन के जरिए 27 लाख (7.2%) शेयर बेचे हैं. इसके साथ FIH ने IIFL में अपनी हिस्सेदारी 22.32% से घटाकर 15.12% कर दी है.
Apollo Hospitals Enterprise
कंपनी की गैर सूचीबद्ध सहायक कंपनी अपोलो होम हेल्थकेयर ने अपोलो हॉस्पिटल इंटरप्राइजेज और कंपनी के प्रमोटर प्रताप सी रेड्डी को 22 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 70,73,518 इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं.
Sula Vineyards
भारत की सबसे बड़ी शराब निर्माता कंपनी ने कहा कि उसकी नासिक और बेंगलुरु स्थित शराब टूरिज्म फेसिलिटी में 23-25 दिसंबर के बीच 12000 विजिटर्स ने विजिट किया, इसकी वजह से कंपनी को 24 दिसंबर एक दिन में सबसे बड़ी आय (85 लाख) हुई. वहीं 23-25 दिसंबर के बीच कंपनी को इससे 2.28 करोड़ की आय हुई.