Buzzing Stock: खबरों के दम पर उड़ सकते हैं ये शेयर, पैनी नजर करा सकती है मोटी कमाई
India Daily Live
31 Mar 2024
शेयर बाजार
तीन दिन की बंदी के बाद नए वित्त वर्ष के पहले दिन यानी 1 अप्रैल को शेयर बाजार खुल रहा है.
खबरों के दम पर शेयर भरेंगे उड़ान
खबरों के दम पर 1 अप्रैल को कई शेयर उड़ान भर सकते हैं. आइए जानते हैं कौन से शेयर खबरों में हैं.
HDFC Bank
एचडीएफसी बैंक ने 28 मार्च को तत्काल प्रभाव से सुमंत रामपाल को ग्रुप हेड बिजनेस बैंकिंग नियुक्त किया था. 28 मार्च को कंपनी के शेयर 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए थे.
Torrent Power
कंपनी को 150 मेगावाट विंड सोलर प्रोजेक्ट के लिए टोरेंट पावर लिमिटेड-वितरण इकाई से सम्मान मिला है.
Canara Bank
केनरा बैंक को Canara Robeco Asset Management Company में 13 फीसदी हिस्सेदारी को IPO के जरिए डाइल्यूट करने की मंजूरी मिल गई है.
Hindustan Aeronautics
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स को 1,173.42 करोड़ रुपये के Cochin Shipyard से ऑर्डर मिला है. इस खबर के दम पर इसके शेयर कमार दिखा सकते हैं.
डिस्क्लेमर
यह स्टोरी सिर्फ जानकारी देने के लिए लिखी गई है. हम किसी को शेयर बाजार में निवेश करने की सलाह नहीं देते हैं. निवेश करने से पहले आर्थिक सलाहकार से सलाह जरूर लें.