दमदार Tata, इस कंपनी का IPO आया तो होगी पैसों की बरसात
Sagar Bhardwaj
06 Mar 2024
टाटा ने दिया दमदार रिटर्न
टाटा समूह ने कभी भी अपने निवेशकों को निराश नहीं किया है. बीते सालों में टाटा समूह की कंपनियों ने दमदार रिटर्न दिया है.
15 कंपनियां लिस्टेड
शेयर बाजार में टाटा ग्रुप की 15 कंपनियां लिस्टेड हैं.
Tata Sons के IPO का इंतजार
लिस्टेड कंपनियों के धमाल के बाद अब सभी को टाटा संस के आईपीओ का बेसब्री से इंतजार है.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
एक्सपर्ट्स का मानना है कि टाटा संस को IPO से पहले ही 8 लाख करोड़ की वैल्यूएशन मिल सकती है.
सबसे बड़ा IPO
अगर ऐसा हुआ तो यह भारत में किसी भी कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा IPO होगा.
कब आएगा टाटा संस का आईपीओ
सितंबर 2022 RBI के एक नियम के चलते टाटा संस को अपनी कंपनी को शेयर बाजार में लिस्ट कराना ही होगा.
नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी का दर्जा
आरबीआई ने टाटा संस को एक अपर लेयर की नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी का दर्जा दिया है और 3 साल के भीतर IPO लाने को कहा है.
अब डेढ़ साल बाकी
इस लिहाज से टाटा को अब डेढ़ साल के भीतर अपना आईपीओ लाना ही होगा.
फ्यूचर प्लान्स में किया निवेश
फ्यूचर को देखते हुए टाटा संस ने सेमीकंडक्टर, स्क्रैप और ईवी बैट्री उद्योग में भी निवेश किया है.
होगी पैसों की बरसात
टाटा संस टाटा समूह की पेरेंट कंपनी है और इसका समूह की हर कंपनी में निवेश है. ऐसे में इस कंपनी का आईपीओ शेयर बाजार में पैसों की बरसात करा सकता है.