Budget 2024: कब पेश किया गया था आजाद भारत का पहला बजट?
Gyanendra Tiwari
07 Jan 2024
साल 2024
हम साल 2024 में प्रवेश कर चुके हैं. जनवरी का महीना चल रहा है. 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2024-25 का अंतरिम बजट पेश करेंगे.
अंतरिम बजट
अंतरिम बजट इसलिए क्योंकि कुछ ही महीनों में आम चुनाव होने हैं. जब चुनाव होता है तब देश में 2 बजट पेश होते हैं. अंतरिम बजट कुछ महीनो के लिए होता है और चुनाव नतीजों के बाद सरकार पूर्ण बजट लाती है.
आजाद भारत का पहला बजट
बजट की बातें हो रही है. ऐसे में हमारे लिए यह जानना बहुत ही जरूरी है कि आखिर आजाद भारत का पहला बजट कब पेश किया गया था.
देश का पहला बजट
वैसे अगर भारत में बजट की बात करें तो देश का पहला बजट 7 अप्रैल 1860 को ईस्ट इंडिया कंपनी ने पेश किया था. उस बजट को स्कॉटिश अर्थशास्त्री जेम्स विल्सन ने पेश किया था.
163 साल पुरानी विरासत
यानी बजट के मामले में हमारी विरासत 163 साल पुरानी है. आजादी के बाद देश का पहला बजट 26 नवंबर 1947 को पेश किया गया था.
आरके षणमुखाम शेट्टी
आजाद भारत के पहले बजट को तत्कालीन वित्त मंत्री आरके षणमुखाम शेट्टी ने पेश किया था.
राजनेता थे षणमुखाम
आरके षणमुखाम शेट्टी वकील और अर्थशास्त्री होने के साथ-साथ एक राजनेता भी थे.
टैक्स को लेकर कोई प्रावधान नहीं
आजाद भारत के पहले बजट में टैक्स को लेकर किसी भी प्रकार का कोई प्रावधान नहीं था.
7 महीनों का बजट
पहला बजट 7 महीनों का था. यानी आजाद भारत के पहले बजट में 15 अगस्त 1947 से लेकर 31 मार्च 1948 तक को ही कवर किया गया था.