जो देश जनता से नहीं वसूलते हैं टैक्स, कैसे चलता है वहां सरकार का काम-धाम?
India Daily Live
23 Jul 2024
ब्रुनेई में नहीं लगता कोई टैक्स
ब्रुनेई एक छोटा दक्षिण पूर्व एशियाई देश है जो अपने विशाल तेल और गैस भंडार के लिए जाना जाता है. देश में कोई इंडिविजुअल इनकम टैक्स नहीं लगता है.
द्वीपों वाले इस देश में भी नहीं लगता टैक्स
वानुआतु दक्षिण प्रशांत में द्वीपों का एक द्वीपसमूह है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और अनूठी संस्कृति के लिए जाना जाता है. देश में किसी भी तरह का कोई टैक्स नहीं लगता.
कतर भी है टैक्स फ्री
कतर मिडिल ईस्ट का एक छोटा देश हैं, जहां किसी भी तरह का टैक्स नहीं लगता है. यहां रहने वाले लोगों की कमाई पूरी उनकी होती है.
बहरीन भी बिलकुल टैक्स फ्री
फारस की खाड़ी में बहरीन अपने तेल संपदा और आधुनिक बुनियादी ढांचे के लिए जाना जाता है. देश में व्यक्तियों के लिए कोई इनकम टैक्स नहीं है.
मोनाको में भी टैक्स नहीं
मोनाको में भी किसी भी तरह का टैक्स नहीं वसूला जाता है. यहां के लोगों की कमाई का पूरा हिस्सा उनके पास होता है. किसी को इनकम टैक्स नहीं देना होता है.
सऊदी अरब खुद बेहद मजबूत
गल्फ कंट्रीज में शामिल सऊदी अरब सबसे अमीर देश है. इस देश की इकोनॉमी ऑयल और टूरिज्म पर बेस्ड है. यहां के लोगों से टैक्स नहीं लिया जाता.
ओमान भी टैक्स फ्री
मिडिल ईस्ट में मौजूद एक और देश है, जहां के लोगों से टैक्स नहीं वसूला जाता है. ओमान की सरकार जनता से टैक्स नहीं लेती.
ब्रिटिश वर्जिन द्वीप टैक्स मुक्त कंट्री
ब्रिटिश वर्जिन द्वीप टैक्स फ्री देश है, जहां कोई इनकम, कॉर्पोरेट टैक्स नहीं लिया जाता है. ये देश अपने खूबसूरत समुद्र तटों और क्रिस्टल-क्लियर पानी के लिए जाना जाता है.
केमैन द्वीप भी टैक्स फ्री
कैरिबियन में एक ब्रिटिश विदेशी क्षेत्र केमैन द्वीप भी बिलकुल टैक्स फ्री देश है. ये देश अपने कारोबार के लिए अनुकूल वातावरण के लिए जाना जाता है.
कुवैत में कोई आयकर नहीं
कुवैत भी टैक्स फ्री देश है, जहां किसी भी तरह का टैक्स नहीं लिया जाता है.
सेंट किट्स और नेविस
सेंट किट्स और नेविस कैरिबियन में एक छोटा सा द्वीप देश है जो अपने खूबसूरत समुद्र तटों के लिए जाना जाता है. यहां भी किसी तरह का टैक्स नहीं वसूला जाता.
बहामास
कैरिबियन का एक और देश, बहामास, जहां किसी तरह का टैक्स नहीं लगता है.
पनामा
पनामा में लोगों को कोई टैक्स नहीं देना होता है. ये देश समुद्र तटों और कैसीनो के लिए जाना जाता है.
संयुक्त अरब अमीरात
मिडिल ईस्ट का एक और देश, जहां लोगों से किसी भी तरह का टैक्स नहीं वसूला जाता है. इस लिहाज से ये देश कारोबारियों और इन्वेस्टर्स को अपनी ओर खिंचता है.
बरमूडा
नॉर्थ अटलांटिक में एक ब्रिटिश विदेशी क्षेत्र बरमूडा में भी किसी भी तरह का टैक्स नहीं वसूला जाता है.