Budget 2024: सी फूड को बढ़ावा... 55 लाख रोजगार, जानें बजट में किसानों को क्या-क्या मिला!
Gyanendra Tiwari
01 Feb 2024
वित्त मंत्री ने पेश किया बजट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया. बजट में निर्मला सीतारमण ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं.
अन्नदाता पर फोकस
वित्त मंत्री ने कहा कि महिला, गरीब और अन्नदाता पर हमारा पूरा फोकस है.
38 लाख किसानों को फायदा
उन्होंने कहा कि पीएम किसान संपदा योजना से 38 लाख किसानों को फायदा मिला है. इससे 10 लाख रोजगार पैदा हुए हैं.
डेयरी किसान
डेयरी किसानों के लिए राष्ट्रीय गोकुल मिशन जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं. इसे और विस्तार दिया जाएगा.
सी फूड उत्पादन
सी फूड उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा. मछली उत्पादन को और बढ़ाया जाएगा. इसके लिए पांच समेकित एक्वा पार्क बनाए जाएंगे
मत्स्य संपदा योजना
मत्स्य संपदा योजना के जरिए उत्पादन क्षमता को 3 से बढ़ाकर 5 टन प्रति हेक्टेयर किया जाएगा. इससे 55 लाख रोजगार पैदा होंगे.
कृषि उपज को बढ़ावा
वित्त मंत्री ने कहा कि कृषि उपज को बढ़ावा देने के लिए निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की भागीदारी मजबूत करेंगे.