Budget 2024: पिछले 10 सालों में बजट के दिन कैसा रहा Share Market का हाल, यहां जानें
Gyanendra Tiwari
01 Feb 2024
शेयर बाजार और बजट
आज देश का अंतरिम बजट पेश होगा. ऐसे में इसका सीधा असर भारत के शेयर बाजार Sensex और Nifty पर सीधा असर पड़ने वाला है. आइए जानते हैं कि आखिर पिछले 10 सालों में बजट के दौरान शेयर बाजार का हाल कैसा रहा है.
2014 में बजट के दिन सेंसेक्स
2014 मोदी सरकार बनी. 10 जुलाई को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पूर्ण बजट पेश किया. इस दिन सेंसेक्स 0.28 फीसदी नीचे गिरकर बंद हुआ था.
2015 में बजट के दिन सेंसेक्स
साल 2015 में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 28 फरवरी को आम बजट पेश किया. इस दिन भारतीय शेयर बाजार का सेंसेक्स 0.48 फीसदी चढ़कर बंद हुआ था.
2016 में बजट के दिन सेंसेक्स
2016 में 29 फरवरी को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट पेश किया था. तब सेंसेक्स 0.66 फीसदी गिरा था.
2017 में बजट के दिन सेंसेक्स
2017 में 1 फरवरी को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट पेश किया था. तब भारतीय शेयर बाजार का सेंसेक्स 1.76 फीसदी चढ़कर बंद हुआ था.
2018 में बजट के दिन सेंसेक्स
2018 में 1 फरवरी को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने देश का आम बजट पेश किया था. तब भी सेंसेक्स 0.16 फीसदी लुढ़ककर बंद हुआ था.
2019 में बजट के दिन सेंसेक्स
2019 में 2 बार बजट पेश हुआ था. क्योंकि चुनावी साल था. 5 जुलाई 2019 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पूर्ण बजट पेश किया था. तब भी सेंसेक्स 0.99 फीसदी लुढ़ककर बंद हुआ था.
2020 में बजट के दिन सेंसेक्स
2020 में 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया था. बजट के दिन सेंसेक्स 2.43 फीसदी नीचे गिरा था.
2021 में बजट के दिन सेंसेक्स
2021 में 1 फरवरी को बजट पेश हुआ था. तब सेंसेक्स 5 फीसदी बढ़ा था.
2022 में बजट के दिन सेंसेक्स
2022 में 1 फरवरी को बजट पेश हुआ. इस दिन सेंसेक्स 1.36 फीसदी चढ़ा था.
2023 में बजट के दिन सेंसेक्स
2023 में 1 फरवरी को बजट के दिन सेंसेक्स 0.27 चढ़ा था.