Bank Holidays: 29 की फरवरी में 11 दिन बैंकों में लगा रहेगा ताला


Gyanendra Tiwari
01 Feb 2024

फरवरी का महीना

    आज से फरवरी का महीना शुरू हो गया है. 1 फरवरी से कई बड़े नियम बदल गए हैं.

29 दिनों की फरवरी

    फरवरी महीने में बैंकों में भी कई छुट्टियां रहेंगी. इस बार फरवरी का महीना 29 दिनों का है.

लीप वर्ष

    हर चार 4 साल में लीप वर्ष आता है. लीप वर्ष में फरवरी 29 दिनों की होती है.

11 दिनों की छुट्टी

    इस बार फरवरी महीने में बैंकों में 11 दिनों की छुट्टी रहेगी. इसका मतलब 11 दिन बैंक बंद रहेंगे.

फरवरी में रविवार

    4, 11, 25 फरवरी का रविवार पड़ रहा है. तो इस सभी जगहों पर बैंक बंद रहेंगे.

10 और 24 फरवरी को छुट्टी

    वहीं, 10 फरवरी को दूसरा शनिवार तो 24 फरवरी को चौथा शनिवार पड़ा रहा है. इस दिन भी बैंक बंद रहेंगे.

14 और 19 फरवरी को इस लिए बंद रहेंगे बैंक

    14 फरवरी को सरस्वती पूजा है तो अगरतला, भुवनेश्वर और कोलकाता में बैंक बंद रहेगा. जबकि 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती है तो बेलापुर, मुंबई और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे.

20 और 26 को इसलिए बंद रहेंगे बैंक

    20 फरवरी को ईटानगर में स्टेट डे होने की वजह से बैंक बंद रहेगा. जबकि 26 फरवरी को ईटानगर में नयोकम के चलते अरुणाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.   

More Stories