70+ बुजुर्ग कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड? यहां जानें आसान तरीका
Princy Sharma
27 May 2025
पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 साल या उससे ऊपर के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक बड़ी घोषणा की है. अब उम्र के आधार पर हर बुजुर्ग को मिलेगा 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, चाहे वे किसी भी आर्थिक स्थिति के हों.
प्रोसेस
इस योजना का नाम है आयुष्मान वय वंदना कार्ड स्कीम है. आइए जानते हैं इसे पाने की आसान प्रोसेस के बारे में.
कैसे करें डाउनलोड?
सबसे पहले अपने मोबाइल में Ayushman App को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें. फिर ऐप खोलें और 'Login as Beneficiary' ऑप्शन पर क्लिक करें.
कैप्चा डालें
इस स्टेप के बाद कैप्चा डालें, मोबाइल नंबर भरें और आधार आधारित ऑथेंटिकेशन का विकल्प चुनें.
आधार नंबर दर्ज करें
इसके बाद आपकी उम्र आधार से चेक होगी. अगर सिस्टम में नाम नहीं आता, तो e-KYC की प्रक्रिया शुरू करें.
OTP दर्ज करें
फिर OTP से आधार वेरिफाई करें और फोटो खींचकर बाकी जानकारी भरें. मोबाइल पर आए OTP से वेरिफाई पूरा करें.
पिन कोड
योजना में अपनी कैटेगरी, पते आदि की जानकारी भरें. अगर परिवार के अन्य लोग भी शामिल हैं, तो उनकी जानकारी भी जोड़ें.
डाउनलोड करें
जब e-KYC प्रोसेस पूरा हो जाएगा और जानकारी अप्रूव हो जाएगी, तब आप आयुष्मान वय वंदना कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं.