कमाई के लिए रहें तैयार, आज इन 6 शेयरों में पैसा बनाने का मौका!


Sagar Bhardwaj
04 Mar 2024

Avenue Supermarts

    डी-मार्ट की संचालक इस कंपनी ने कर्नाटक के बेंगलुरु में एक नया स्टोर खोला है. इसी के साथ कंपनी के कुल स्टोरों की संख्या 347 हो गई है.

NTPC

    इस सरकारी बिजली उत्पादक कंपनी के बोर्ड ने सिंगरौली सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट, स्टेज III (2x800 MW) में निवेश की मंजूरी दे दी है. इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 17,195.31 करोड़ लगाई गई है.

SJVN

    कंपनी की सहायक SJVN ग्रीन एनर्जी (SGEL) को गुजरात ऊर्जा विकास निगम द्वारा आयोजित टैरिफ- आधारित प्रतिस्पर्धी बोली में 2.66 रुपए प्रति यूनिट के टैरिफ पर 200 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना का ऑर्डर मिला है.

Godrej Properties

    इस मुंबई आधारित रियल एस्टेट कंपनी ने प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल के तहत नॉर्थ बेंगलुरु में 62 एकड़ जनीन पर एक टाउनशिप बनाने के लिए एक निश्चित समझौता किया.

KPI Green Energy

    कंपनी ने 200 MWAC (240 MWp) ग्रिड से जुड़े सौर फोटोवोल्टिक बिजली परियोजना के लिए बिजली खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं.

MOIL

    इस सरकारी मैंगनीज अयस्क खनन कंपनी ने फरवरी में 1.51 लाख मीट्रिक टन मैंगनीज (Mn) अयस्क का अपना सर्वश्रेष्ठ उत्पादन हासिल किया, जो सालाना आधार पर 15 प्रतिशत अधिक है. वहीं कंपनी की बिक्री पिछले साल इसी महीने के मुकाबले 18 प्रतिशत ज्यादा रही है.

Disclaimer

    यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

More Stories