देश की पहली Underwater मेट्रो की खासियत, जिसका उद्घाटन करेंगे पीएम
Sagar Bhardwaj
04 Mar 2024
पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
प्रधाममंत्री मोदी 6 मार्च को देश की पहली नदी के नीचे बनी मेट्रो सुरंग का उद्घाटन करेंगे.
हुगली नदी के नीचे बनी है यह सुरंग
यह सुरंग हुगली नदी के नीचे बनाई गई है तो कोलकाता मेट्रो के ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर का हिस्सा है.
ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर
यह कॉरिडोर हावड़ा मैदान को एस्प्लेनेड से जोड़ता है.
पानी के नीचे भारत की पहली परिवहन सुरंग
हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड मेट्रो लाइन भारत में किसी भी शक्तिशाली नदी के नीचे बनी पहली परिवहन सुरंग है.
सुरंग की लंबाई
नदी के नीचे बनी यह सुरंग 520 मीटर लंबी है. मेट्रो इस सुरंग को 45 सेकेंड में पार करेगी.
देश का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन
वहीं हावड़ा मेट्रो स्टेशन देश का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन है जो धरती के तल से 33 मीटर गहराई पर बना है.
कोलकाता को मिलेगी और भी सौगात
इसके अलावा पीएम मोदी कोलकाता मेट्रो के कवि सुभाष हेमंत मुखोपाध्याय और तारातला-माझेरहाट खंड का भी उद्घाटन करेंगे.
क्या है उद्देश्य
इन खंडों के निर्माण का उद्देश्य सड़क पर ट्रैफिक कम करना और निर्बाध, आसान और आरामदायक कनेक्टिविटी प्रदान करना है.