ये है लग्जरी सामान बनाने वाली दुनिया की नंबर-1 कंपनी, भारत की 6 कंपनियां भी शामिल
Sagar Bhardwaj
20 Feb 2024
डेलॉयट वैश्विक लग्जरी सामान सूची 2023
हाल ही में 'डेलॉयट वैश्विक लग्जरी सामान सूची 2023' जारी हुई है.
भारत की 6 कंपनियां शामिल
लग्जरी सामान बनाने वाली दुनिया की टॉप-100 कंपनियों की इस सूची में भारत की 6 कंपनियों ने जगह बनाई है.
मालाबार गोल्ड, टाइटन
इस लिस्ट में मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स और टाइटन के साथ भारत की चार अन्य ज्वैलरी बनाने वाली कंपनियों को शामिल किया गया है.
Malabar Gold
मालाबार गोल्ड को इस लिस्ट में 19वां स्थान मिला है. वहीं टाटा ग्रुप की टाइटन को 24वां स्थान मिला है.
Kalyan Jewelers
ज्वेलरी मेकर कल्याण ज्वेलर्स को इस लिस्ट में 46वां स्थान मिला है. वहीं जॉय अलुक्कास को 47वां स्थान मिला है.
Senco Gold and Diamonds
इस लिस्ट में भारत की दो अन्य कंपनियां सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स और थंगामायिल ज्वेलरी शामिल हैं.
Thangamayil Jewellery
सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स को इस लिस्ट में 78वां स्थान मिला है. जबकि थंगामायिल को इस लिस्ट में 98वें वां स्थान मिला है.
LVMH दुनिया का सबसे टॉप ब्रांड
वहीं फ्रांस की लक्जरी ब्रांड निर्माता कंपनी LVMH ने इस लिस्ट में टॉप पर जगह बनाई है.