क्या Laptop में एंटीवायरस इस्तेमाल करना सही में जरूरी है?


Shilpa Srivastava
21 Nov 2024

सतर्क ब्राउजिंग और डाउनलोडिंग

    अगर आप अविश्वसनीय सोर्सेज से फाइलें डाउनलोड नहीं करते और सेफ ब्राउजिंग का पालन करते हैं, तो एंटीवायरस के बिना भी काम चल सकता है.

वायरस और मैलवेयर से सुरक्षा

    एंटीवायरस सॉफ्टवेयर आपके लैपटॉप को वायरस, रैंसमवेयर, ट्रोजन, स्पाइवेयर आदि से बचाता है, जो आपके डाटा और सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

रियल-टाइम प्रोटेक्शन

    एंटीवायरस प्रोग्राम बैकग्राउंड में एक्टिव रहता है और संदिग्ध एक्टिविटीज को तुरंत पहचान कर रोकता है, जिससे आपके सिस्टम को सुरक्षा मिलती है.

ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की सुरक्षा

    एंटीवायरस ऑनलाइन बैंकिंग, शॉपिंग या अन्य सेंसिटिव जानकारी लीक होने से बचाता है और फिशिंग साइट्स से बचाकर रखता है.

पर्सनल डाटा की सुरक्षा

    एंटीवायरस आपकी निजी जानकारी, जैसे पासवर्ड और सेंसिटिव डाटा को सुरक्षित रखने में मदद करता है.

सिस्टम परफॉर्मेंस

    वायरस और मैलवेयर के कारण सिस्टम स्लो हो सकता है, जबकि एंटीवायरस इन खतरों से बचाकर परफॉर्मेंस बनाए रखता है.

बिल्ट-इन सेफ्टी फीचर्स

    Windows Defender और MacOS जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम्स में पहले से अच्छी सिक्योरिटी होती है, जो कुछ मामलों में एंटीवायरस की जरूरत को कम कर देती है.

कभी-कभी की जरूरत

    अगर आप अनजाने सोर्सेज से फाइलें डाउनलोड करते हैं, पब्लिक Wi-Fi का इस्तेमाल करते हैं, या सेंसिटिव डाटा पर काम करते हैं, तो एंटीवायरस जरूरी हो सकता है.

पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम

    अगर आप पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो अपडेट्स नहीं प्राप्त कर रहा है, तो एंटीवायरस एक्स्ट्रा सिक्योरिटी देता है.

More Stories