मोबाइल चार्ज करते समय की गई ये 7 गलतियां ले सकती हैं जान!


Shilpa Srivastava
27 Jan 2024

फोन हो सकता है ब्लास्ट

    फोन चार्जिंग के समय की गई ये 7 गलतियां आपके फोन को ब्लास्ट कर सकती हैं. 

जा सकती है जान

    ये गलतियां फोन में हीट और बैटरी फूलाने जैसी परेशानियां पैदा करती हैं.

ओरिजनल चार्जर

    फोन चार्जिंग के लिए हमेशा ओरिजनल चार्जर का इस्तेमाल करें. फेक चार्जर का इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है.

ज्यादा चार्ज

    फोन को 80 से 90 फीसद तक ही चार्ज करें. 100 फीसद तक चार्ज करना फोन की बैटरी लाइफ के लिए सही नहीं होता.

फास्ट चार्जिंग 

    फास्ट चार्जिंग बैटरी लाइफ खराब करती है. ऐसे में 20 वॉट तक के चार्जर का ही यूज करें. 

हीट है खराब

    फोन को ज्यादा गर्म जगह पर न रखें. इससे बैटरी फूलकर फट सकती है. इससे जान का भी खतरा हो सकता है.

चार्जिंग केबल 

    चार्जिंग केबल हमेशा ओरिजिनल ही इस्तेमाल करें. 

बेड पर न रखें

    फोन चार्ज करते समय आपको उसे बेड पर या सोफे पर नहीं रखना चाहिए. यह फोन में हीट पैदा करता है जो सही नहीं है. 

ओवरनाइट चार्जिंग 

    पूरी रात फोन चार्जिंग से बचें. कई फोन्स में ऑटो कट की सुविधा नहीं होती है, ऐसे में फोन ब्लास्ट हो सकता है. 

More Stories