पुलिस का कॉल आए तो तुरंत करें ये काम, नहीं तो पड़ेगा पछताना
Shilpa Srivastava
03 Mar 2024
डिजिटल अरेस्ट
डिजिटल अरेस्ट साइबर फ्रॉड का नया तरीका है जिससे लोगों का पैसा लूटा जा रहा है.
कैसे होता है स्कैम
उनके नाम पर कूरियर पैकेजों में ड्रग्स मिलने की बात कही जाती है और फिर जेल भेजने की धमकी दी जाती है.
ऐसे बचें
डिजिटल अरेस्ट जैसी घटना से बचने के लिए कुछ बातों का ख्याल रखना होगा.
पुलिस को दें जानकारी
इस तरह के मामले की जानकारी तुरंत पुलिस तो देनी चाहिए.
एजेंसी में दें जानकारी
जिस एजेंसी से फोन आया है उस एजेंसी के आधिकारिक नंबर पर कॉल करके रिपोर्ट करें.
न करें पैसों का लेन-देन
फोन पर किसी के भी कहने पर गलती से पैसे ट्रांसफर न करें.
बैंक डिटेल्स न दें
कोई भी अधिकारी आपकी बैंक डिटेल्स नहीं मांगता है. ऐसे में किसी को भी बैंक डिटेल्स शेयर न करें.
1930 पर करें कॉल
इस तरह के मामले की जानकारी नेशनल साइबरक्राइम हेल्पलाइन पर कॉल करके दें.
घबराएं नहीं
सबसे जरूरी बात इस तरह की कॉल्स को तुरंत काट दें और घबराएं नहीं.