सीएम योगी ने एडवांस में दिया यूपी की महिलाओं को रक्षा बंधन गिफ्ट


Garima Singh
22 Jul 2025

यूपी में महिलाओं को प्रॉपर्टी पर बड़ी राहत

    योगी सरकार ने महिलाओं के नाम प्रॉपर्टी रजिस्ट्री पर एक करोड़ रुपये तक की संपत्ति पर 1% छूट की घोषणा की है.

पहले थी 10 लाख की सीमा

    पहले केवल 10 लाख रुपये तक की प्रॉपर्टी पर 10,000 रुपये की छूट मिलती थी। अब यह सीमा बढ़ाकर 1 करोड़ कर दी गई है.

1 लाख तक का लाभ

    नए नियम के तहत, 1 करोड़ की प्रॉपर्टी पर महिलाओं को 1 लाख रुपये तक की छूट मिलेगी.

महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम

    यह फैसला महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देगा. 2006 में शुरू हुई इस योजना को अब और विस्तार दिया गया है.

बढ़ती प्रॉपर्टी कीमतों को ध्यान में रखा गया

    संपत्तियों की बढ़ती कीमतों को देखते हुए सरकार ने छूट की सीमा को 10 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ किया.

शहरीकरण को बढ़ावा

    यूपी के 762 निकायों में शहरी सुविधाओं के लिए भूमि की कमी को दूर करने के लिए यह फैसला लिया गया.

More Stories