राजधानी दिल्ली के पास कैसे बसा था नोएडा शहर


Sagar Bhardwaj
22 Apr 2024

किसी पहचान का मोहताज नहीं नोएडा

    दिल्ली से सटा नोएडा शहर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है.

इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मिली पहचान

    इंटरनेशनल एयरपोर्ट, फिल्म सिटी और अद्वितीय विकास कार्यों के कारण इस शहर की ख्याति अब विदेशों तक भी जा पहुंची है.

कब और कैसे हुआ था नोएडा का जन्म

    17 अप्रैल 1976 को नोएडा शहर की स्थापना हुई थी.

संजय गांधी ने दिया था आइडिया

    अपने विमान से दिल्ली आते समय जब संजय गांधी की नजर दिल्ली से सटे यमुना किनारे के खेतों पर पड़ी तो उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को औद्योगिक विकास के लिए शहर बसाने का आइडिया दिया था.

दिल्ली के प्रदूषण को कम करना था उद्देश्य

    उस समय दिल्ली की आबादी बढ़ रही थी, फैक्ट्रियों के कारण वहां प्रदूषण भी बढ़ने लगा था. संजय यहां की फैक्ट्रियों को कहीं और बसाकर दिल्ली का प्रदूषण करना चाहते थे.

एनडी तिवारी ने तुंरत दी मंजूरी

    संजय गांधी का आदेश मिलते ही यूपी सीएम एन डी तिवारी ने तुरंत नोएडा शहर बसाने की मंजूरी दे दी.

कितने रुपए में ली गई थी किसानों से जमीन

    कहा जाता है कि किसानों से 3-4 रुपए प्रति गज की दर पर जमीन खरीदी गई थी. हालांकि किसानों ने इसका विरोध किया था और मुआवजा लेने से इंकार कर दिया था.

कैसे बना ग्रेटर नोएडा

    1976 में नोएडा शहर बनने के बाद 1990 में इसका विस्तार किया गया जिसे ग्रेटर नोएडा कहा जाता है.

फिर होगा नोएडा का विस्तार

    एक बार फिर से नोएडा का विस्तार किया जा रहा है. दादरी से लेकर खुर्जा तक अब इसमें 80 और गांव नोएडा अथॉरिटी क्षेत्र में शामिल किए गए हैं.

More Stories