कौन हैं एसबीके सिंह, बनने जा रहे हैं दिल्ली पुलिस के नए 'मुखिया'?


Princy Sharma
31 Jul 2025

एसबीके सिंह

    वरिष्ठ IPS अधिकारी एसबीके सिंह को दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है. वह 1 अगस्त 2025 से यह जिम्मेदारी संभालेंगे.

होम गार्ड्स के डीजी

    फिलहाल एसबीके सिंह दिल्ली में होम गार्ड्स के महानिदेशक (DG) पद पर तैनात हैं. अब उन्हें दोहरी जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1988 बैच के हैं अधिकारी

    सिंह AGMUT (अरुणाचल गोवा मिजोरम यूनियन टेरिटरी) कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं.

दिल्ली पुलिस में अनुभव

    उन्होंने दिल्ली पुलिस में कई बड़े पदों पर काम किया है, जिसमें जॉइंट कमिश्नर (क्राइम), स्पेशल कमिश्नर (इंटेलिजेंस) और एडिशनल CP शामिल हैं.

पूर्वोत्तर राज्यों में भी निभाई भूमिक

    सिंह मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के DGP भी रह चुके हैं. उन्होंने इन राज्यों में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई.

किसकी जगह लेंगे SBK सिंह

    मौजूदा पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा के रिटायर होने के बाद SBK सिंह को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है.

बड़े बदलावों की उम्मीद

    अब राजधानी को कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के नए नेतृत्व से नई दिशा मिलने की उम्मीद है. आने वाले समय में दिल्ली की पुलिसिंग में बड़ा असर दिख सकता है.

More Stories