दिल्ली में 'जलप्रलय' की डरावनी तस्वीरें
दिल्ली में रेड अलर्ट:
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को दिल्ली और NCR के पूर्वी हिस्सों के लिए रेड अलर्ट जारी किया. भारी बारिश से शहर में हाहाकार मच गया है.
जलभराव ने रोकी दिल्ली की रफ्तार
भारी बारिश के कारण धौला कुआं और अन्य इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम. वाहन रेंगते नजर आए, जिससे ऑफिस जाने वालों की मुश्किलें बढ़ीं.
अंबेडकर स्टेडियम बना तालाब
अंबेडकर स्टेडियम के पास जलभराव से वाहन धीमे रेंगते दिखे. मानसून ने शहर को लाचार कर दिया.
कमला नगर बाजार में डूबी गाड़ियां
कमला नगर बाजार में जलभराव का भयावह दृश्य. बंद दुकानों के बाहर गाड़ियां आधी पानी में डूबी नजर आईं.
कनॉट प्लेस में घुटनों तक पानी
दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस में भारी बारिश ने सड़कों को तालाब में बदला. घुटनों तक पानी भरने से लोग परेशान.
सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा बरसात का पानी
बारिश के पानी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया! सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिखा, "माई लॉर्ड्स, सरकार से नहीं, अब आप ही कुछ कीजिए.
सफदरजंग अस्पताल में जलभराव
सफदरजंग अस्पताल में जगह-जगह जमा पानी से मरीज और स्टाफ परेशान. भारी बारिश ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को बिगाड़ दिया.