2 सालों में दिल्ली बस के कटे धड़ाधड़ चालान, खूब तोड़े ट्रैफिक नियम
Princy Sharma
08 Aug 2025
बसों की लापरवाही
दिल्ली की सड़कों पर अब बसों के साथ यात्रा करना जोखिम भरा हो गया है. 2023 से लेकर 2025 तक बसों द्वारा किए गए यातायात उल्लंघनों में तीन गुना वृद्धि देखी गई है,
चालान का आंकड़ा दोगुना
दिल्ली में बसों के खिलाफ जारी किए गए ट्रैफिक चालान 2023 में 8,059 थे, जो 2025 के जुलाई तक बढ़कर 24,462 हो गए यानि हर दिन और ज्यादा उल्लंघन हो रहे हैं.
चालान का बढ़ा ग्राफ
कैमरा और ऐप्स द्वारा पकड़े गए उल्लंघन 2023 में 40,309 थे, जो 2025 के पहले छह महीनों में बढ़कर 45,605 तक पहुंच गए.
स्पीड लिमिट की धज्जियां
ओवरस्पीडिंग की वजह से जारी चालान में 50% से ज्यादा का इजाफा हुआ है, जो 2023 में 7,771 थे, अब 2025 में बढ़कर 11,676 हो गए.
गलत पार्किंग का बोलबाला
गलत जगह पर बसों का खड़ा होना अब आम बात हो गई है. 2023 में इस उल्लंघन के 10,549 मामले दर्ज हुए थे, जो अब तक और बढ़ चुके हैं.
रेड लाइट जम्पिंग
हालांकि रेड लाइट जम्पिंग की संख्या में थोड़ी कमी आई है, फिर भी यह खतरनाक उल्लंघन लगातार जारी है.
ड्राइविंग के खतरनाक तरीके
बसों द्वारा सड़क पर तेजी से मुड़ने, अचानक रुकने और बसों द्वारा 'खतरनाक ड्राइविंग' की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है.
लाइसेंस और परमिट उल्लंघन
2023 में परमिट उल्लंघन के 3,285 मामले थे, जो 2025 तक बढ़कर 8,648 हो गए यानि बसों के चालकों के पास सही कागजात नहीं होते!
अहम नियमों की अनदेखी
सीट बेल्ट पहनने की अनदेखी और गाड़ी के गलत दिशा में चलने के मामले भी लगातार बढ़े हैं. 2025 तक सीट बेल्ट न पहनने के 1,723 मामले दर्ज हो चुके हैं.