राहुल की 'वोट अधिकार रैली' दिलाएगी बिहार की सत्ता!


Km Jaya
17 Aug 2025

आज से हुई बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' की शुरूआत

    मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में जन-जागरुकता के लिए राहुल गांधी सासाराम से इस यात्रा की आज से शुरूआत कर दी है.

सासाराम में मंच पर पहुंचे लालू और तेजस्वी

    सासाराम में आयोजित वोट अधिकार रैली के मंच पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव पहुंचे. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने उनका स्वागत किया.

मंच पर मौजूद कांग्रेस के दिग्गज नेता

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेता सासाराम में मंच पर मौजूद रहे.

विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी

    आज जिस तरह से देश में वोट चोरी करके सरकार बनाई जा रही है, वह पूरा देश जान चुका है. बाबा साहेब अंबेडकर जी ने हमें जो हक दिया, उसे बचाने की लड़ाई लड़नी है.

वोटर अधिकार यात्रा में CPI(ML) के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य

    BJP और चुनाव आयोग ने कई राज्यों में चुनाव चुराने के बाद यही साजिश बिहार में भी की है लेकिन ये बिहार है- यहां के लोगों ने साबित कर दिया है कि हमें ये वोट चोरी किसी भी हाल में मंजूर नहीं है.

कांग्रेस अध्यक्ष ने वोट चोरी के खिलाफ भरी हुंकार

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सासाराम, बिहार में वोट चोरी के खिलाफ हुंकार भरी. हम बिहार में वोट चोरी नहीं होने देंगे, BJP और चुनाव आयोग की साजिश नाकामयाब करके रहेंगे.

भाजपा को भगाएं, हमें जिताएं- लालू प्रसाद

    वोट अधिकार यात्रा के मौके पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा, 'चोरो को हटाएं, भाजपा को भगाएं, और हमें जिताएं. किसी भी कीमत पर भाजपा को सत्ता में मत आने दीजिए.

वोटर अधिकार यात्रा में CPI के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य

    वोट चोरी का सवाल आज पूरे देश का सवाल बन गया है. वोट चोरी के खिलाफ ये आंदोलन पूरे देश के लिए बहुत जरूरी है. मैं अपनी पार्टी की तरफ से इस आंदोलन को पूरा समर्थन देता हूं.

हम इन्हें चुनाव चोरी करने नहीं देंगे-राहुल गांधी

    राहुल गांधी ने कहा- हम इन्हें चुनाव चोरी करने नहीं देंगे. बिहार की जनता वोटों की चोरी करने नहीं देगी. हमने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा दिया कैसे चोरी हो रही है लेकिन अब हम चोरी करने नहीं देंगे.

More Stories