कमाई में अपने पति से कम नहीं हैं धनश्री वर्मा, जानें कपल की नेटवर्थ
Princy Sharma
05 Jan 2025
तलाक की खबरें
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा की तलाक की अफवाहें काफी उड़ रही हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कपल अब अलग होने का फैसला कर चुका है.
इंस्टाग्राम अनफॉलो
चहल और धनश्री ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. इसके कारण उनके रिश्ते को लेकर लोगों के मन में शक पैदा हो रहा है.
धनश्री वर्मा का करियर
धनश्री एक डांसर, कोरियोग्राफर और डेंटिस्ट हैं. उन्होंने मुंबई के डीवाई पटिल कॉलेज से BDS की डिग्री ली, लेकिन डांस में उनका जुनून हमेशा कायम रहा.
यूट्यूब चैनल
धनश्री ने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए डांस वीडियो पोस्ट करके पॉपुलैरिटी हासिल की और अब उनकी नेट वर्थ लगभग 24 करोड़ रुपये है.
झलक दिखला जा
धनश्री ने 'झलक दिखला जा' जैसे रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया, जहां उन्होंने अपने डांसिंग टैलेंट का प्रदर्शन किया.
युजवेंद्र चहल
युजवेंद्र चहल भारतीय क्रिकेट टीम के अहम सदस्य हैं. वह टीम इंडिया के लिए कई मैचों में जीत दिला चुके हैं.
नेटवर्थ
चहल की सालाना आय करीब 7-8 करोड़ रुपये है, जो उनकी central contract और IPL से आती है. उनकी कुल संपत्ति लगभग 70-80 करोड़ रुपये है.
फैंस हुए हैरान
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा की तलाक की खबरों ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है. अब देखना यह है कि आगे क्या होता है.