शिखर धवन से लेकर दिनेश कार्तिक तक... 5 क्रिकेटर जिन्होंने दूसरी बार बसाया अपना घर


Anuj
22 Feb 2026

दिनेश कार्तिक ने की दूसरी शादी

    दिनेश कार्तिक की पहली पत्नी निकिता वंजारा थी. रिश्ता टूटने के बाद उन्होंने भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लिकल से शादी की. दोनों आज खेल जगत के चर्चित दंपतियों में गिने जाते हैं.

अजहरुद्दीन का फ्लॉप वैवाहिक जीवन!

    पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन की पहली शादी नौरीन से हुई थी. बाद में यह रिश्ता टूट गया. इसके बाद उन्होंने संगीता बिजलानी से शादी की. हालांकि, यह शादी भी लंबे समय तक नहीं चल सकी.

66 साल की उम्र में दूसरी शादी

    पूर्व क्रिकेटर अरूण लाल अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में छाए रहे. उन्होंने 66 साल की उम्र में दूसरी शादी की थी. अरूण ने बुलबुल शाह के साथ दूसरी बार फेरे लिए हैं. उन्होंने पहली शादी रीना से की थी.

युवराज सिंह के पिता की दूसरी शादी

    योगराज सिंह ने पहली शादी शबनम कौर से की थी. लेकिन बढ़ते कलेश की वजह से उनका रिश्ता जल्दी ही टूट गया. योगराज ने दूसरी शादी नीना बुंदेल उर्फ सतबीर कौर से की थी.

धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी से की शादी

    शिखर धवन की जिंदगी उतार-चढ़ावों से भरी रही है. उन्होंने 2012 में आयशा मुखर्जी के साथ शादी की थी. लेकिन जल्द ही दोनों के रिश्तों में अनबन होने लगी. तलाक के बाद शिखर ने गर्लफ्रेंड सोफी ने दूसरी शादी की.

More Stories