जायसवाल चैंपियंस ट्रॉफी में करेंगे रोहित के साथ ओपन?


Gyanendra Sharma
07 Jan 2025

ऑस्ट्रलिया में चला बल्ला

    यशस्वी जायसवाल भारतीय क्रिकेट के अगले सुपरस्टार हैं. बॉर्डर-गावास्कर ट्रॉफी में उनका बल्ला खूब चला.

पर्थ में 161 रन की पारी

    सीरीज में टीम इंडिया के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. 391 रन बनाए और पर्थ टेस्ट में उन्होंने 161 रन की पारी खेली थी.

वनडे स्क्वाड

    जायसवाल को अब इंग्लैंड के खिलाफ वनडे स्क्वाड और फिर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी खेलने मौका मिल सकता है.

वनडे में ओपनिंग

    जायसवाल को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते देखा जा सकता है.

टेस्ट और टी20

    जायसवाल टेस्ट और टी20 डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन अब तक उनका वनडे मैचों में डेब्यू नहीं हुआ है.

बैक-अप ओपनर

    रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे और जायसवाल को बैक-अप ओपनर के तौर पर टीम इंडिया में रखा जाएगा.

शुभमन गिल का क्या होगा?

    शुभमन गिल को जगह पर संकट है. वे रोहित शर्मा के साथ अब तक पारी की शुरुआत करते आए हैं.

More Stories