T20 World Cup 2026: इन भारतीय खिलाड़ियों के साथ हुई नाइंसाफी!


Meenu Singh
21 Dec 2025

T20 World Cup 2026 टीम आई सामने

    आगामी टी20 विश्व कप 2026 के लिए शनिवार (20 दिसंबर) को टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया है. जिसमें कई खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है.

एक्पर्ट उठ रहे सवाल

    सेलेक्शन कमेटी द्वारा ऐलान की गई टी20 विश्व कप में भारत के कई होनहार खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है. जिस पर फैंस और एक्सपर्ट सेलेक्शन कमेटी पर सवाल उठ रहे हैं. घोषित वर्ल्ड कप की टीम में 5 ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें नजरअंदाज किया गया है.

ऋतुराज गायकवाड़

    हाल में अपने बल्ले से शोर मचाने वाले खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ को बीसीसीआई द्वारा एक बार फिर से दरकिनार कर दिया गया है.

जितेश शर्मा

    जितेश शर्मा पिछले काफी समय से टी20 टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें बल्लेबाजी करने के उतने मौके नहीं मिली. जितेश का प्रदर्शन भी उतना अच्छा नहीं रहा.

यशस्वी जायसवाल

    भारत के स्टार युवा बल्लेबाज यशस्वी जायवसाल भी टी20 विश्व कप 2026 की टीम से बाहर हैं. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने टॉप ऑर्डर में अपनी जगह पक्की कर ली. इसी कारण जायसवाल को टीम में मौका नहीं मिला.

मोहम्मद सिराज

    मोहम्मद सिराज टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं. सिराज ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया उसके बाद भी उन्हें सिलेक्टर्स ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में जगह नहीं दी

ऋषभ पंत

    ऋषभ पंत लंबे समय से टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं. उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्क्वाड में जगह नहीं मिली. बता दें वह 2024 के टी20 वर्ल्ड कप का अहम हिस्सा थे.

रिंकू सिंह हैं टीम का हिस्सा

    पिछले टी20 वर्ल्ड कप में रिंकू सिंह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन इस बार बीसीसीआई ने उन्हें टीम में जगह दी है.

ईशान किशन की हुई वापसी

    विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को बीसीसीआई ने T20WC 2026 में जगह दी है. लगभग 2 साल बाद ईशान टीम इंडिया की जर्सी में नजर आएंगे.

More Stories