'स्वागत हो तो ऐसा', जब घर पहुंचे Rohit Sharma तो कैसा था नजारा?
India Daily Live
05 Jul 2024
टी20 विश्व कप 2024
टीम इंडिया ने पूरे 17 साल बाद 29 जून को बारबाडोस में टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतकर इतिहास रचा.
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियन बनी टीम इंडिया का पूरे देश ने दिल खोलकर स्वागत किया.
4 जुलाई का दिन यादगार
4 जुलाई को जब टीम इंडिया की वतन वापसी हुई तो दिल्ली में ग्रैंड वेलकम किया गया, फिर मुंबई में जोरदार जश्न मना.
विजय परेड
खिलाड़ी ओपन बस में सवार हुए और विजय परेड निकाली, जो मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक गई.
लाखों दर्शक जुटे
विक्ट्री परेड के दौरान लाखों की संख्या में सड़कों पर मौजूद थे, स्टेडियम में भी हजारों दर्शक जुड़े थे. जिन्होंने अपनी हीरोज को बेहद प्यार दिया.
जश्न में डूबे रोहित
रोहित शर्मा जश्न में डूबे दिखे. ओपन सब पर उनका जोश देखते ही बना. वानखेड़े में रोहित ने डांस भी किया.
घर पर जोरदार स्वागत किया
वानखेड़े स्टेडियम में सम्मानित होकर जब रोहित शर्मा अपने घर पहुंचे तो उनके बचपन के दोस्तों ने शानदार स्वागत किया.
दोस्तों ने किया सैल्यूट
सभी लोग लाइन में खड़े हुए और रोहित को सैल्यूट किया, फिर उन्हें कंधे पर उठाया. इस दौरान रोहित की खुशी देखते ही बनी.
फूल बिछाकर स्वागत
जब रोहित शर्मा ने अपने घर में एंट्री की तो फूल बिछाकर उनका स्वागत किया गया. इसकी फोटो सामने आई है.
टी20 से संन्यास
रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब दिलाकर टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है.