T20 World Cup 2024: ना रोहित, ना बटलर, इस सीजन के टॉप 5 रन स्कोरर से मिलिए


India Daily Live
24 Jun 2024

टी20 विश्व कप 2024

    इन दिनों अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप 2024 का जलवा है.

टॉप 5 बैटर

    इस सीजन 5 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने इस सीजन बल्ले से कमाल किया है.

1. रहमनुल्लाह गुरबाज (अफगानिस्तान)

    इस बैटर ने 6 मैचों में 39 की औसत से 238 रन बनाए हैं. गुरबाज अब तक तीन फिफ्टी जमा चुके हैं.

2. निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज)

    अब तक 7 मैचों में 38.00 की बढ़िया औसत के साथ 228 रन बनाए हैं. इस सीजन उनके बल्ले से 1 फिफ्टी निकली है.

3. एंड्रीस गौस(अमेरिका)

    दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अब तक 5 मैचों में 52 की औसत से 211 रन किए हैं. वे 2 फिफ्टी जमा चुके हैं.

4. इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान)

    दाएं हाथ के इस ओपनर ने अब तक 6 मैचों में 35 की औसत से 211 रन किए हैं. उनके बल्ले से भी 2 फिफ्टी निकली हैं.

5. क्विंटन डी कॉक (साउथ अफ्रीका

    बाएं हाथ के इस ओपनर ने अफ्रीका के लिए 7 मैचों में 28 की औसत से 199 रन किए हैं. डीकॉक भी अब तक 2 फिफ्टी जमा चुके हैं.

More Stories