IPL 2025 के बाद भारत के लिए डेब्यू करेंगे वैभव सूर्यवंशी?


Praveen Kumar Mishra
03 May 2025

वैभव की पारी

    वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल की उम्र में शतक लगाकर धमाल मचा दिया है और अब भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने उनके डेब्यू को लेकर बड़ा बयान दिया है.

सबसे कम उम्र में IPL डेब्यू

    वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए IPL डेब्यू किया, जो IPL इतिहास में सबसे कम उम्र का रिकॉर्ड है.

35 गेंदों में शतक

    वैभव ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़ा, जो IPL में सबसे तेज भारतीय शतक और T20 में सबसे कम उम्र का शतक है.

क्रिकेट जगत हैरान

    युवराज सिंह, हरभजन सिंह और यूसुफ पठान जैसे दिग्गजों ने वैभव की तारीफ की. फैंस ने पूछा, "14 साल में आप क्या कर रहे थे?"

गावस्कर की सलाह

    सुनील गावस्कर ने कहा, वैभव को जल्दी भारत के लिए डेब्यू की बात न करें. अगले IPL सीजन तक इंतजार करें.

दूसरा सीजन होगा चुनौती

    गावस्कर ने चेतावनी दी कि टीमें वैभव के खिलाफ रणनीति बनाएंगी. उनका असली टेस्ट अगले सीजन में होगा.

उम्मीदों का बोझ

    गावस्कर ने कहा, "वैभव का डेब्यू शानदार है, लेकिन 14 साल की उम्र में उम्मीदों को संभालना उनकी सबसे बड़ी चुनौती होगी."

उतार-चढ़ाव का खेल

    शतक के बाद वैभव मुंबई इंडियंस के खिलाफ दो गेंदों में शून्य पर आउट हुए थे और राजस्थान को 100 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.

More Stories