स्मृति मंधाना-प्रतीका रावल का शतक, सीरीज की रहीं टॉप परफॉर्मर
Gyanendra Sharma
15 Jan 2025
टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत
भारतीय महिला टीम ने इतिहास रचते हुए आयरलैंड को 304 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीत ली है.
स्मृति मंधाना और प्रतीका का शतक
मुकाबले में कप्तान स्मृति मंधाना और प्रतीका ने शतक लगाया. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 233 रन की साझेदारी हुई.
प्रतीक रावल
प्रतीक रावल ने तीन पारियों में 103.33 की औसत से 310 रन बनाकर सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं. उन्होंने तीसरे और अंतिम वनडे में 154 रन बनाए.
दीप्ति शर्मा
दीप्ति शर्मा इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं. उन्होंने तीन पारियों में 15 की औसत से सात विकेट लिए.
प्रिया मिश्रा
भारत को इस सीरीज में प्रिया मिश्रा के रूप में एक सक्षम लेग स्पिनर मिला. उन्होंने दो पारियों में 27.25 की औसत से चार विकेट लिए.
ऋचा घोष
ऋचा घोष ने इस श्रृंखला की तीन पारियों में 157.14 की स्ट्राइक रेट से 77 रन बनाए, जो श्रृंखला में किसी भी बल्लेबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.