तस्वीरों में देखें खेल रत्न अवार्ड का दमदार माहौल
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024
खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 का वितरण राष्ट्रपति भवन में शुक्रवार को हुआ.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
इस मौके पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया.
डी गुकेश
भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
ओलिंपिक में डबल मेडल जीतने वालीं शूटर मनु भाकर को भी ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
पैरा एथलीट
इसके अलावा हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया.
अर्जुन अवॉर्ड
पेरिस पैरालिंपिक्स में जेवलिन का गोल्ड जीतने वाले नवदीप समेत 34 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड दिया गया.
लाइफ टाइम अचीवमेंट
इनमें 17 पैरा-एथलीट हैं, जबकि 2 लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिए गए. इनके अलावा 5 कोच को द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिला।
पैरा-एथलीटों
इस बार अर्जुन पुरस्कार विजेताओं की सूची में पैरा-एथलीटों की संख्या स्वस्थ खिलाड़ियों से अधिक रही.
खिलाड़ियों को शुभकामनाएं
इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी है.