पंत ने रोहित शर्मा का कौन-सा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा?
Praveen Kumar Mishra
25 Jul 2025
पंत ने रोहित को छोड़ा पीछे
भारत के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में ऋषभ पंत ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है.
WTC में पंत
ऋषभ पंत ने WTC में खेलते हुए 38 मैचों में 2731 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 16 अर्धशतक लगाए हैं.
रोहित शर्मा
दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने 40 मैचों में 2716 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं.
विराट कोहली
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम आता है. कोहली ने 46 मुकाबले खेलते हुए 2617 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 11 अर्धशतक निकले हैं.
शुभमन गिल
भारत के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने 36 मैच खेलते हुए 2512 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 8 शतक और 7 अर्धशतक निकले हैं.
रविंद्र जडेजा
रविंद्र जडेजा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है और उन्होंने 43 मुकाबले खेलते हुए 2232 रन बनाए हैं.
यशस्वी जायसवाल
यशस्वी जायसवाल का नाम भी इसमें शामिल है और उन्होंने 23 मैचों में 2089 रन बनाए हैं.